{"_id":"6a305ec224f469215b028820","slug":"rajni-and-ankush-secured-the-first-position-in-the-womens-and-mens-categories-respectively-at-the-yoga-marathon-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150901-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग मैराथन में महिला वर्ग में रजनी और पुरुष वर्ग में अंकुश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग मैराथन में महिला वर्ग में रजनी और पुरुष वर्ग में अंकुश प्रथम
विज्ञापन
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में किया गया योग मैराथन का आयोजन योग मैराथन में भाग ले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में सोमवार को जिला प्रशासन, आयुष और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग और योग युक्त नशा मुक्त विषय पर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
योग मैराथन सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम से विश्वकर्मा चौक, सर छोटू राम चौक से होकर गुजरी। मैराथन में महिला वर्ग में रजनी प्रथम, राधिका द्वितीय, स्नेहा तृतीय, छवि चौथे और निष्ठा पांचवें स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अंकुश प्रथम, रोहित द्वितीय, शिव सागर तृतीय, जश्न चौथे और रोहित पांचवें स्थान पर रहे।
पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि योग भारत की प्राचीन व अमूल्य धरोहर है। हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में जिलेभर में योग मैराथन का आयोजन भी किया गया। यह केवल एक दौड़ नहीं है बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और फिट भारत के संकल्प का प्रतीक है। पूर्व विधायक ने स्टेडियम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। योग तनाव दूर करने, शरीर को स्वस्थ रखने और मन को एकाग्र बनाता है। जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश ने कहा कि योग मैराथन कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। योग विशेषज्ञ डॉ. एचएस हुड्डा ने योग के महत्व के बारे में बताया और यौगिक क्रियाएं करवाईं। इस मौके पर कैथल एसडीएम संजय कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला दहिया, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी और जिला खेल अधिकारी राज रानी मौजूद रहे।