सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rising temperatures are a cause of concern for farmers

Kaithal News: बढ़ते तापमान से परेशानी, किसानों की भी चिंता बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures are a cause of concern for farmers
विज्ञापन
कैथल। मार्च का महीना आधा भी नहीं बीता, लेकिन जिले में गर्मी ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है।
Trending Videos


कुछ दिन पहले तक सुबह-शाम हल्की ठंड रहती थी, लेकिन अब दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी होने लगी है। घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे हैं और लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान भी बढ़कर करीब 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने और मैदानी इलाकों में शुष्क हवाएं चलने के कारण गर्मी समय से पहले महसूस हो रही है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो अप्रैल और मई में लू का असर गंभीर हो सकता है। समय से पहले बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह समय गेहूं की फसल के लिए नाजुक होता है और अधिक तापमान से दाने समय से पहले सूखने की आशंका रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed