सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karambir Fauji clarified his views on the song 'Tettiri', saying his daughter Simran only sang the opening lines, and later, rapper Badshah added his rap.

Kaithal News: ‘टटीरी’ गाने पर कर्मबीर फौजी ने दी सफाई, बोले- बेटी सिमरन ने सिर्फ शुरुआती बोल गाए, बाद में रैपर बादशाह ने जोड़ा अपना रैप

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Karambir Fauji clarified his views on the song 'Tettiri', saying his daughter Simran only sang the opening lines, and later, rapper Badshah added his rap.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। हरियाणा के मशहूर गायक कर्मबीर फौजी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ‘टटीरी’ गाने पर चल रहे विवाद और उससे जुड़ी पृष्ठभूमि पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी सिमरन ने इस गाने के केवल शुरुआती बोल गाए थे, जिन्हें रैपर बादशाह की मांग पर रिकॉर्ड कर भेजा गया था।



कर्मबीर फौजी ने बताया कि गाने में जो रैप सुना जा रहा है, वह बादशाह का है, जिसे बाद में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह गाना लगभग तीन वर्ष पहले रिकॉर्ड किया गया था और उस समय इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की कोई योजना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बादशाह ने खुद फोन कर इस गाने को करने की बात कही थी। बाद में इस गीत को नए रूप में पेश करने और बॉलीवुड स्तर पर लाने की बात भी की गई। कर्मबीर फौजी के अनुसार, बादशाह इस गाने के सिलसिले में गांव भी आए थे।



उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी सिमरन अब तक 300 से 400 गाने गा चुकी है, जिनमें से कई उनके फेसबुक पेज पर उपलब्ध हैं।



कर्मबीर फौजी ने वायरल वीडियो में यह भी दावा किया कि गाने की शूटिंग और एडिटिंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि मुंबई जाने के बाद गाने के बोल और प्रस्तुति में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से केवल शुरुआती हिस्से की रिकॉर्डिंग भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed