सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supply is half, cylinder is available after 72 hours

Kaithal News: आपूर्ति आधी, 72 घंटे बाद मिल रहा सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Supply is half, cylinder is available after 72 hours
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति घटने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसियों को मिलने वाली आपूर्ति लगभग आधी रह गई है। पहले जहां एजेंसियों को दो गाड़ियां गैस सिलिंडरों की मिलती थीं, अब केवल एक ही गाड़ी मिल रही है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए करीब 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही प्रति सिलिंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है। आपूर्ति कम होने का सीधा असर जिले के करीब 3.60 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ा है। गैस की आपूर्ति घटने से डिलीवरी का समय भी बढ़ गया है। पहले कई मामलों में उसी दिन या अगले दिन सिलिंडर मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति कम होने और मांग बढ़ने के कारण सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ने लगी है। जिले की 20 गैस एजेंसियों पर इन दिनों दबाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में घरेलू सिलिंडरों के अवैध इस्तेमाल की संभावना बढ़ सकती है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाएगी।

रेट बढ़ने से 1.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

जिले में करीब 3.60 लाख गैस उपभोक्ता हैं। प्रति सिलिंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी से जिले के लोगों की जेब पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच गैस की कीमतों में इजाफा और आपूर्ति में कमी से मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

एजेंसियों पर गैस आपूर्ति कम हो गई है। पहले दो गाड़ियां आती थीं, अब केवल एक ही गाड़ी मिल रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो गैस की किल्लत और बढ़ सकती है। जिले में कुल 20 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। -कुलदीप, गैस वितरण प्रणाली इंचार्ज, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
उपभोक्ता बोले
बुधवार को गैस के लिए बुकिंग करवाई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। अब सोमवार को मिलने की उम्मीद है। - कलवंती देवी, खेड़ी गुलाम अली

मध्यम और निम्न वर्ग पहले ही महंगाई से परेशान है। अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से घर का बजट और बिगड़ जाएगा। -राज रानी

कुल उपभोक्ता: 3.60 लाख

कुल गैस एजेंसियां: 20

रेट बढ़े : 50 रुपये प्रति सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed