सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelry stolen from a vacant house by breaking the lock of the cupboard

Kaithal News: सूने घर से अलमारी का ताला तोड़कर गहने चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from a vacant house by breaking the lock of the cupboard
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। खरकड़ा गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खरकड़ा निवासी तक्खा सिंह ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि दो दिन पहले वह अपने परिवार के साथ किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। जब वे वापस लौटे तो कमरे में रखी अलमारी का लॉकर अंदर से खुला मिला। जांच करने पर लॉकर में टूटी चाबी भी फंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर उनके घर से तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी सोने के कांटे और एक जोड़ी सोने के झुमके चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। सीवन थाने के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed