सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The heat is intense, with temperatures crossing 36 degrees.

Kaithal News: गर्मी के तेवर तेज, तापमान 36 डिग्री पार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The heat is intense, with temperatures crossing 36 degrees.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। इस बार मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को चौका दिया है। मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है, लेकिन सूरज के तेवर तेज होने लगे हैं। जिले में गर्मी ने समय से पहले दस्तक

दे दी है, जिससे जनजीवन प्रभावित

होने लगा है।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आमतौर पर मार्च के शुरुआती दिनों में मौसम सुहावना रहता है और हल्की ठंडक बनी रहती है, लेकिन इस वर्ष स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश के अनुसार जिस तरह की गर्मी अभी महसूस की जा रही है, ऐसी तपिश सामान्यतः अप्रैल के मध्य या अंत में देखने को मिलती थी। तापमान में अचानक आई 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज धूप के कारण लोग अब सूती कपड़े पहनने और ठंडे पेयों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह 11 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं रात में कई घरों में पंखे भी चलने लगे हैं।

सावधान रहने की सलाह : डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए खान-पान में सावधानी बरतें और अधिक से अधिक पानी पिएं।

कृषि विशेषज्ञ बोले- समय से पहले पक सकती है फसल

राजौंद। तापमान में अचानक आई बढ़ोतरी का असर फसलों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है। इससे दानों का आकार छोटा रह सकता है और पैदावार पर भी असर पड़ सकता है।

कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए 2 प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव करने की सलाह दी है। 2 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट को 100 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ फसल पर छिड़काव किया जा सकता है। तेज हवा के दौरान सिंचाई न करने और खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने की भी सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed