सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supply of commercial cylinders stopped, arrangements are being made for wood and coal.

Kaithal News: कामर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद लकड़ी-कोयले का कर रहे इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Supply of commercial cylinders stopped, arrangements are being made for wood and coal.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत शुरू हो गई है। घरेलू गैस की सप्लाई पहले ही कम हो चुकी थी और अब कामर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई भी पूरी तरह ठप हो गई है। पिछले दो दिनों से जिले की 20 गैस एजेंसियों पर कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंची है। होटल, ढाबा और कैंटीन संचालकों को बुकिंग के 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। इन हालात में कई ढाबा संचालकों ने चूल्हों के लिए लकड़ी और कोयले का इंतजाम शुरू कर दिया है।

उनका कहना है कि स्थिति ऐसी हो गई है कि अब गैस चूल्हों की जगह फिर से लकड़ी और कोयले के सहारे खाना बनाने की नौबत आ गई है। जिले में 20 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1800 कामर्शियल सिलिंडरों की खपत होती थी, लेकिन पिछले 48 घंटों से यह सप्लाई चेन पूरी तरह टूट चुकी है। कारण... पीछे से ही स्टॉक नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस किल्लत का सीधा असर जिले के करीब 2000 छोटे-बड़े होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और हलवाई की दुकानों पर पड़ा है। यदि अगले 48 से 72 घंटों में सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो मुश्किल होगी। आम लोगों की जेब पर भी इसका असर पड़ेगा। एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि पहले कंपनी से 40 कामर्शियल सिलिंडर मांगने पर 60 तक भेज दिए जाते थे लेकिन अब पिछले दो दिनों से एक भी सिलिंडर नहीं आ रहा है। उधर, बाजार में गैस सिलिंडर की किल्लत की खबर के बीच लकड़ी के दाम बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घरेलू गैस की बुकिंग भी 25 दिन बाद

गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस की सप्लाई भी लगभग आधी रह गई है। पहले एजेंसियों को दो गाड़ियां गैस की मिलती थीं, लेकिन अब केवल एक ही गाड़ी मिल रही है। वहीं गैस सिलिंडर के दाम भी 61 रुपये बढ़ गए हैं। आपूर्ति में कटौती और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण जिले के करीब 3.60 लाख उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। अब एजेंसियों ने एक उपभोक्ता को 25 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं करने का नियम लागू कर दिया है। सप्लाई घटने का सीधा असर डिलीवरी समय पर भी पड़ा है। अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुक कराने के तीन से चार दिन बाद डिलीवरी मिल रही है, जबकि कुछ दिन पहले तक उसी दिन या अगले दिन सिलिंडर मिल जाता था।

10 दिन से नहीं मिला सिलिंडर : राम कुमार

नागरिक अस्पताल में कैंटीन संचालक राम कुमार ने बताया कि पहले गैस सिलिंडर बुक कराने के एक-दो दिन के भीतर मिल जाता था, लेकिन अब बुकिंग के करीब 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। कई बार खाना बनाते समय ही गैस खत्म हो जाती है और नया सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

अब लकड़ी के चूल्हे की तैयारी : रमन सचदेवा

करनाल रोड पर होटल संचालक रमन सचदेवा ने बताया कि दो दिन पहले कॉमर्शियल सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसी में फोन किया तो जवाब मिला कि फिलहाल उपलब्ध नहीं है। होटल में रोज सैकड़ों लोग खाना खाने आते हैं, इसलिए दो सिलिंडरों का स्टॉक रखा हुआ है। यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ेगा।
जिले में गैस की कोई बड़ी समस्या नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने में थोड़ी देरी हो रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -वरिंद्र कुमार, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed