{"_id":"6a6e3be35ef7d8901801e583","slug":"rs-1466-lakh-swindled-by-luring-with-promises-of-profit-in-the-stock-market-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153125-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख 66 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख 66 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शेयर मार्केट में रुपये लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर सेक्टर-18 निवासी व्यक्ति से 14 लाख 66 हजार रुपये ठग लिए। निवेश के बाद मुनाफे के रुपये भेजने में आनाकानी करने के बाद ठगी का अहसास हुआ। इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-18 निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को उसके पास अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। वह ठगों के झांसे में आ गया और शुरुआत में उसने थोड़े बहुत पैसे लगाए। आरोपी ने मुनाफे के साथ उन रुपये की राशि वापस कर दी। इससे उसको विश्वास हो गया और बाद में उससे अलग-अलग बहाने बनाकर 14 लाख 66 हजार रुपये शेयर मार्केट में लगवा दिए और उसको मुनाफ दिखाया गया।
-- -- -- -
खाते में नहीं आए मुनाफे के पैसे
जब उसने अपने लगाए हुए पैसे व मुनाफे के पैसे अपने बैंक खाते में डालने का प्रयास किया, तो पैसे नहीं आए। जब इस संबंध में उसने ठग के पास कॉल किया, तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में वह एप भी बंद कर दी, जहां उसके पैसे लगवाए थे। ठग ने पहले व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और बाद में उसे शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। उसके नंबर आदि को ट्रेस किया जा रहा है ताकि ठग का पता लगाया जा सके।- सुरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक, साइबर थाना