{"_id":"6a7393f51efc3347df01fac7","slug":"sacred-soil-from-the-birthplace-of-guru-ravidas-in-varanasi-has-arrived-in-devbhoomi-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153342-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाराणसी से देवभूमि कलायत में पहुंची गुरु रविदास जन्म स्थली की पावन माटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाराणसी से देवभूमि कलायत में पहुंची गुरु रविदास जन्म स्थली की पावन माटी
Thu, 06 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कलायत में कलश यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, अशोक गुर्जर, कमलेश ढांडा व श्री रैदास त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्म स्थली वाराणसी से कलायत में पहुंची कलश वंदन यात्रा को लेकर बुधवार को महोत्सव का माहौल रहा। श्री रैदास तख्त पर पहुंची यात्रा को लेकर श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्री रैदास तख्त पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम महोत्सव में बदल गया। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का पुरजोर अभिनंदन हुआ। श्री रैदास तख्त पर महात्मा गुरु प्रसाद की अगुवाई में महान विभूतियों का संदेश देते हुए मधुर वाणियां गूंजी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाओंं का संदेश लेकर भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, कैथल के पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर व संत-महंताओं का कारवां पहुंचा। कलश वंदन यात्रा का कलायत की धरती पर श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी प्रधान एवं गुरु रविदास प्रकाश पर्व जिला संयोजक डा. प्रीतम कौलेखां की अगुवाई में अभिनंदन किया गया।
अतिथि देवो भव: परंपरा के तहत श्री तख्त के महंत महात्मा गुरु प्रसाद की मौजूदगी में गुरु रविदास प्रकाश पर्व जिला संयोजक डाॅ. रेखा रानी, पार्षद कुमारी रेणू धानियां, पार्षद विनोद जेष्ठ, पार्षद अमित वाल्मीकि, पूर्व पार्षद राजेश जेष्ठ, राममेहर दुब्बल व भारी संख्या में मौजूद गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा के जरिये गुरु घर में मेहमानों का प्रवेश करवाया।
विज्ञापन
दिन भर रहा उत्साह व उमंग का मंजर -
श्री रैदास तख्त के महंत महात्मा गुरु प्रसाद की देखरेख में दिनभर भजन-कीर्तन और अटूट भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजकों ने कहा कि गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी समाज में समानता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगी। पूरे आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया।