सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanatan culture will be strengthened by the thoughts of Lord Parashuram: Dr. Arvind Sharma

भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ. अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sanatan culture will be strengthened by the thoughts of Lord Parashuram: Dr. Arvind Sharma
कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबो​धित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।
विज्ञापन
कैथल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। भगवान परशुराम के विचारों से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
Trending Videos

मंत्री डॉ. अरविंद रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंत्री अरविंद और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री डॉ. अरविंद ने कहा कि गोवा भगवान परशुराम की कर्म स्थली रही है। इसके अलावा भगवान परशुराम के जन्म के लिए प्रधानमंत्री की ओर से शोध पीठ गठित किया था जिसमें विद्वान शामिल हुए। इनकी ओर से किए गए शोध में पाया गया कि भगवान परशुराम का जन्म इंदौर के पास जानापाव स्थल पर हुआ है।

इस भूमि को हमें प्रणाम करने के लिए दर्शन करने जाना चाहिए। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी एक भगवान परशुराम कुंड बना हुआ है। गोवा में सात दिन तक चलने वाली कथा को पंडित दलीप शास्त्री करते हैं। हमें इस कथा को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कथा हरियाणा में भी होनी चाहिए।



------------
बजट सेशन में चार एकड़ जमीन में भगवान परशुराम स्मृति स्थल में म्यूजियम बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस स्थान के बनने के बाद देश के ही नहीं, विदेशों से भी लोग देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से भगवान परशुराम के नाम से 900 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। इसके अलावा भिवानी में नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कैथल में भी रविवार को भगवान परशुराम चौक का शुभारंभ हुआ है। सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर चल रही है। उन्होंने ब्राह्मण धर्मशाला कैथल के लिए पहले की गई घोषणा के अंतर्गत 26 लाख रुपये और 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती लगातार एक महीने तक बड़े धुमधाम से मनाई जा रही है। प्रत्येक वर्ष जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भगवान परशुराम तपोनिष्ठ, त्यागमूर्ति और पितृभक्त थे। उन्होंने केवल समाज हित और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाए। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने और एकजुट रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने के लिए निरंतर अनेक स्कीमों की घोषणाएं करते हैं। भगवान परशुराम को पूरी दुनिया मानती है। शिक्षा एक ऐसा धन है जिससे समाज को मजबूती मिलती है। ब्राह्मण धर्मशाला में भी ई-लाइब्रेरी चलाई जा रही है, जोकि बच्चों के कल्याणार्थ है। इससे पहले उन्होंने भगवान परशुराम चौक का उद्घाटन भी किया।


नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अधर्म का नाश किया है। इसी पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए। नगर परिषद की ओर से 10 लाख रुपये की लागत से भगवान परशुराम चौक का निर्माण करवाया गया, लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि से लाइब्रेरी, लगभग 20 लाख रुपये की लागत से भव्य हाल का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने ब्राह्मण धर्मशाला में 31 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार धीमान भी कार्यक्रम में पहुंचे। सांसद नवीन जिंदल की ओर से भी ब्राह्मण धर्मशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।



इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, कैथल प्रभारी अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, अशोक गुर्जर, मुनीष कठवाड़, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।

कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।

कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।

कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।

कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।

कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।

कैथल में ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद लोगों को संबोधित करते मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed