सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heat breaks records: Temperatures surpass 42 degrees in April, disrupting life

गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड : अप्रैल में ही 42 डिग्री के पार तापमान, जनजीवन बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Heat breaks records: Temperatures surpass 42 degrees in April, disrupting life
कैथल के पिहोवा चौक पर दोपहर दो बजे सूनसान पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में इस बार अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच था लेकिन इस बार करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
Trending Videos


तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर के समय लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। दुकानदारों के अनुसार दोपहर में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है, जबकि शाम के समय ही बाजारों में कुछ रौनक नजर आती है। ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम और जूस की मांग में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार मई और जून के महीनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। इसके साथ ही हीट वेव यानी लू चलने की पूरी संभावना जताई गई है जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार गर्मी सामान्य से अधिक तीव्र रहने की आशंका है।

गर्मी का असर कृषि क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर बेल वाली सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार खीरा, तोरई और लौकी जैसी फसलों पर तेज गर्मी का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अधिक तापमान के कारण पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है और कई जगह फसलें झुलसने लगी हैं। इससे उत्पादन घटने की संभावना बढ़ गई है जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
सब्जी किसानों और आमजन के लिए सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे सब्जी फसलों की नियमित सिंचाई करें और छायादार जाल (शेड नेट) का उपयोग कर पौधों को तेज धूप से बचाएं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि गर्मी इस बार अप्रैल में ही ज्यादा असर दिखाने लग गई है। जून तक कैथल का 48 से 50 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।

कैथल के पिहोवा चौक पर दोपहर दो बजे सूनसान पड़ी सड़क। संवाद

कैथल के पिहोवा चौक पर दोपहर दो बजे सूनसान पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed