फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School State Boxing Championship begins; 35 players from the district to showcase their mettle.

Kaithal News: स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू, जिले के 35 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
School State Boxing Championship begins; 35 players from the district to showcase their mettle.
रवाना होने से पूर्व बॉ​क्सिंग नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भिवानी में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाली हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के 35 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु और विभिन्न भार वर्ग में कैथल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर इन खिलाड़ियों ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रदेश के 22 जिलों के खिलाड़ियों के साथ स्पोर्ट्स स्कूल राई की टीम भी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। कैथल टीम के साथ विक्रम ढुल के अलावा गांव भाणा की बॉक्सिंग नर्सरी के कोच देवेंद्र और गांव हरसोला की बॉक्सिंग नर्सरी के कोच किरणपाल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। बॉक्सिंग कोच व डीपीई विक्रम ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन खेलों के शुभारंभ के साथ ही सभी खिलाड़ियों का वजन और दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद मुकाबलों की शुरुआत हुई। कैथल के खिलाड़ियों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार देर रात तक चलने की संभावना है। इसके बाद बुधवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 20 अगस्त को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

-------

श्रेणीवार शामिल खिलाड़ी
कैथल की टीम में अंडर-14 आयु वर्ग में 11, अंडर-17 में 13 और अंडर-19 में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए पहले से ही नियमित अभ्यास कराया गया है और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

चिरागदीप, पारस और रणदीप पर रहेंगी नजरें
जिले के खिलाड़ियों में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। अंडर-19 वर्ग के चिरागदीप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं और सीबीएसई नेशनल में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अंडर-17 वर्ग के पारस राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं अंडर-14 वर्ग में रणदीप स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं और अब अंडर-17 वर्ग में चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed