फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM heard citizens' grievances during the grievance redressal camp.

Kaithal News: एसडीएम ने समाधान शिविर के दौरान सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
SDM heard citizens' grievances during the grievance redressal camp.
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान करें। नागरिकों के साथ अच्छे से व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याएं सुनें और उन समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करेगा तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने वीरवार को उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने गांव पपराला, भूना, मस्तगढ़, बदसूई और हरिगढ़ किंगन गांव से आए ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई इन शिकायतों की गहनता से जानकारी हासिल करें। यदि किसी शिकायत के संदर्भ में उस स्थान का दौरा किया जाना है तो जरूर वहां पर पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को सहजता से सुनते हुए समाधान निकालें। समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। आमजन को परेशानी न हो, इस सोच के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एमीनेट पर्सन महेंद्र चीमा और प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed