{"_id":"69c444ffe350b4587208cbeb","slug":"smart-irrigation-tech-summit-from-31st-in-tosham-bhiwani-kaithal-news-c-18-1-knl1004-872676-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भिवानी के तोशाम में स्मार्ट सिंचाई टेक समिट 31 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भिवानी के तोशाम में स्मार्ट सिंचाई टेक समिट 31 से
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को तोशाम (भिवानी) में दो दिवसीय स्मार्ट सिंचाई टेक समिट का आयोजन किया जाएगा। इस समिट का मुख्य विषय लाभ और समृद्धि के लिए स्मार्ट सिंचाई निर्धारित किया गया है। इसमें जल संरक्षण और एआई आधारित सिंचाई पर मंथन होगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य नीति-निर्माताओं, कृषि विशेषज्ञों, नवाचारकर्ताओं और प्रगतिशील किसानों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां जल संरक्षण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य में घटते भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के समाधान पर विशेष फोकस रहेगा।
समिट में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम, ऑटोमेशन, फर्टिगेशन और एआई आधारित सिंचाई तकनीकों पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। डीसी ने बताया कि माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार इस कार्यक्रम में ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, सोलर पंप योजना और कमांड एरिया डेवलपमेंट जैसी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
Trending Videos