{"_id":"697fb7cce48554f2070e03a9","slug":"the-budget-met-the-expectations-of-the-common-man-kaithal-news-c-245-1-kht1012-144450-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बजट आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बजट आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सीए सूरज गर्ग
विज्ञापन
म आदमी की अपेक्षाओं पर बजट काफी हद तक खरा उतरता है। विशेष रूप से पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए यह बजट सकारात्मक साबित होगा। हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान एक सराहनीय कदम है। भारत के बाहर रहने वाले भारतीय निवासी अब पोर्टफोलियो प्लान के माध्यम से इक्विटी में निवेश कर सकेंगे, जिससे निवेश के नए अवसर खुलेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए तीन नए आयुष्मान हब सेंटर और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। कॉरिडोर हब में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिससे शिक्षा और रोजगार दोनों को गति मिलेगी। मेरे अनुसार 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम लागू किया जाएगा और नए आयकर नियम व फॉर्म जल्द अधिसूचित होंगे। भले ही आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन मैट टैक्स में कमी की गई है।
शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में टीसीएस को पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत करना भी आम लोगों के लिए राहत भरा कदम है। -सीए सूरज गर्ग, अध्यक्ष, उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद, कैथल।
Trending Videos