{"_id":"6a7395bf3d96baf9f905468e","slug":"the-main-road-to-phalgu-tirth-has-been-in-a-dilapidated-state-for-10-years-with-large-potholes-and-waterlogging-at-various-points-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153321-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क 10 वर्षों से बदहाल, सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क 10 वर्षों से बदहाल, सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव
विज्ञापन
गंदे पानी से अर्थी को लेकर गुजरने ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। ऐतिहासिक और प्राचीन गांव फरल स्थित विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ को जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। महाराणा प्रताप चौक से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक का मार्ग पिछले करीब 10 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हलका विधायक के प्रयासों से यह सड़क अब मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आ चुकी है और यहां 23 फीट चौड़ी सीसी सड़क बनाए जाने की बात भी कही गई है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर सड़क निर्माण कब शुरू होगा। ग्रामीण देवव्रत राणा, ऋषिपाल, जोगेंद्र, भीम शर्मा, नवीन, किरण पाल, महिपाल, रामगोपाल, मलकीत, अनूप और सतीश ने बताया कि यह सड़क फल्गु तीर्थ के अलावा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव के श्मशान घाट और आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
-- -- -- --
गंदे पानी से निकल कर ले जाई गई अर्थी
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में गांव की एक महिला की अंतिम यात्रा के दौरान अर्थी को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए गड्ढों में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जिस सड़क का निर्माण सबसे पहले होना चाहिए था, उसी पर अब तक एक पत्थर भी नहीं लगाया गया। सड़क निर्माण में जोहड़ के किनारे बनने वाली रिटेनिंग वॉल को बाधा बताया जा रहा है, जबकि श्मशान घाट से विद्यालय तक के हिस्से में रिटेनिंग वॉल की आवश्यकता नहीं है। उनका कहना है कि इस हिस्से का निर्माण तत्काल कराया जा सकता है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
इस सड़क की निशानदेही होना बाकी है। निशानदेही के बाद सड़क को बनाना शुरू कर दिया जाएगा। जब तक सड़क की रिपेयर करवा देंगे।- रोहित, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड