{"_id":"69b71eb95998899e9a0fb8d2","slug":"there-is-traffic-jam-on-dhand-and-ambala-road-due-to-lack-of-parking-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146400-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड और अंबाला रोड पर पार्किंग न होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड और अंबाला रोड पर पार्किंग न होने से लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
ढांड रोड़ पर पार्किंग न होने से सड़क किनारे खड़े वाहन
विज्ञापन
कैथल। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल ढांड रोड और अंबाला रोड पर पार्किंग न होने से अक्सर जाम लग जाता है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दोनों सड़कों पर बैंक, अस्पताल, शोरूम और शिक्षण संस्थानों की संख्या अधिक होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जिससे कई बार यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अंबाला रोड पर कॉलेज, लाइब्रेरी, शिक्षण संस्थान, अस्पताल और बैंक स्थित हैं, जिसके कारण सुबह और दोपहर के समय यहां वाहनों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है। कॉलेजों के बाहर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा भी जाम की समस्या को और बढ़ा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को लेने और छोड़ने आने वाले वाहनों के कारण सड़क संकरी हो जाती है और लंबे समय तक जाम लग जाता है। स्थानीय लोग राजेश ,पारस, साहिल का कहना है कि पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक अपनी कार और बाइक सीधे दुकानों के सामने खड़ी कर देते हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन शहर में पर्याप्त पार्किंग की कमी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। अंबाला रोड और ढांड रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर स्मार्ट पार्किंग सिस्टम और यातायात नियंत्रण उपाय अपनाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मांग है कि इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और जाम मुक्त सड़कों के लिए ठोस कदम उठाएं। ऐसा होने से न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि आम लोगों की दैनिक जिंदगी भी आसान हो जाएगी।
बॉक्स
- अंबाला रोड के दुकानदार गौरव ने बताया कि ग्राहक दुकानों तक पहुंच ही नहीं पाते, क्योंकि सड़क के किनारे खड़े वाहनों की वजह से रास्ता बंद हो जाता है। उनका कहना है कि अगर पार्किंग और यातायात प्रबंधन सही तरीके से किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-- ढांड रोड के दुकानदार प्रवीन ने बताया कि इस रोड पर अस्पताल और बैंक अधिक होने के कारण दिनभर भीड़ रहती है। मरीज और बैंक के काम से आने वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को भी मार्ग में परेशानी होती है।
Trending Videos