{"_id":"697bacd2911d79123b066d77","slug":"vidyakar-lake-to-be-renovated-with-rs-42-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1013-144249-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 42 लाख रुपये से संवारी जाएंगी विदक्यार झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 42 लाख रुपये से संवारी जाएंगी विदक्यार झील
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
जवाहर पार्क स्थित विदक्यार झील में फैगी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर विदक्यार झील के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से गंदगी और बदहाली का शिकार रही विदक्यार झील तथा इससे सटे जवाहर पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए नगर परिषद ने 42 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है और कार्य की शुरुआत कर दी गई है।
इस परियोजना के तहत झील की व्यापक स्तर पर सफाई कर उसमें वर्षों से जमा गंदगी को बाहर निकाला जाएगा। योजना के अनुसार सबसे पहले झील के मौजूदा दूषित पानी को पूरी तरह सुखाया जाएगा। इसके बाद झील की सतह पर जमी लगभग एक फीट मोटी रेत और मिट्टी की परत को मशीनों की सहायता से हटाया जाएगा। लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण झील के तल में भारी मात्रा में गाद (सिल्ट) जमा हो चुकी है, जिससे पानी की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है। सफाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद झील में दोबारा ताजा और स्वच्छ पानी भरा जाएगा।
स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : विदक्यार झील न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए एक प्रमुख भ्रमण स्थल है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। वर्तमान में झील में फैली काई, दुर्गंध और गंदगी के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से झील की सफाई और सौंदर्यकरण की मांग उठाई जा रही थी। टेंडर जारी होने के बाद अब झील के स्वरूप में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मान्यता है...
मान्यता है कि कुरुक्षेत्र युद्ध से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण और पांडवों ने यहां प्रार्थना की थी। यह प्राचीन कैथल (कपिस्थल) के प्रमुख सात तालाबों में से एक मानी जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव के वरदान से यह क्षेत्र जल और उपज के लिए समृद्ध हुआ। पूर्व में झील पुनर्जीवित की गई थी। पक्के घाट, प्रकाश व्यवस्था तथा झील के बीच भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में बदहाली का शिकार हो गई।
विदक्यार झील और जवाहर पार्क के सौंदर्यकरण को लेकर टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। एजेंसी की ओर से सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है और निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जाएगा। -कपिल शर्मा, जिला नगर आयुक्त
Trending Videos