सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ward committees should act as a bridge between the public and the government: Chief Minister

जनता और सरकार के बीच सेतु की तरह काम करें वार्ड समितियां : मुख्यमंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Apr 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Ward committees should act as a bridge between the public and the government: Chief Minister
मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते वार्ड समिति के सदस्य।
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए वार्ड समितियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। वार्ड समितियां जनता और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु की तरह काम करें और वे अपने अपने वार्ड की समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताएं सीधे सरकार तक पहुंचाएं, ताकि उन पर काम किया जा सके। इस जनआंदोलन में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री वीरवार को प्रदेशभर की नव गठित वार्ड समितियों को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वार्ड समितियों से स्वच्छता, जनभागीदारी और जवाबदेही को मजबूत करने की अपील की। नगर परिषद की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हिन्दु गर्ल्स स्कूल में किया गया। इसमें डीएमसी कपिल शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता सहित विभिन्न वार्ड समिति के सदस्य मौजूद रहे। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए विशेष बजट और योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार व्यवस्था बना सकती है, लेकिन उसे सफल बनाने की जिम्मेदारी समाज की साझी होती है। हरियाणा में स्वच्छता रैंकिंग प्रणाली लागू की गई है, जिससे वार्डों और शहरों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जो वार्ड स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने मेरा वार्ड, स्वच्छ वार्ड का नारा देते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के 87 शहरी निकायों के 1,692 वार्डों में से 1,520 वार्डों में समितियों का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष में चुनाव प्रक्रिया के चलते जल्द गठन किया जाएगा। सैनी ने ‘डोर-टू-डोर’ कचरा संग्रहण प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में ऐसा रोडमैप तैयार किया जाए, जिससे एक भी घर कचरा संग्रहण से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने कचरा उठाने वाली गाडि़यों की संख्या, उनकी नियमितता और तय रूट की निगरानी वार्ड समितियों द्वारा सुनिश्चित करने को कहा। इसी प्रकार आमजन को प्रोपर्टी टैक्स का समय पर भुगतान करने तथा अपने वार्ड को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने वार्ड समितियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं घटिया सामग्री या लापरवाही दिखे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed