सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Responsibilities assigned for Nutrition Fortnight

Kaithal News: पोषण पखवाड़ा के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Apr 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned for Nutrition Fortnight
पोषण पखवाड़ा को लेकर आयोजित बैठक में अ​धिकारियों को शपथ दिलवाते एडीसी।
विज्ञापन
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने लघु सचिवालय में कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने जिले में 8वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल 2026 की तैयारियों और गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी।
Trending Videos

एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की थीम 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देना है, जिस पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन के शुरुआती वर्षों में बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, कुपोषित बच्चों की पहचान करने और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में पोषण जागरूकता अभियान, क्विज, पोस्टर मेकिंग और योग गतिविधियां आयोजित करने को कहा गया। इस मौके पर डीडीपीओ रितु लाठर, सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंचायती राज विभाग को गांव स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी गई। आयुष विभाग को योग प्रशिक्षण और औषधीय पौधों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। खेल विभाग को खिलाड़ियों के माध्यम से साइकिल रैली निकालकर संतुलित आहार अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने का संदेश देने को कहा गया। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अब तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों को पोषण शपथ दिलाई गई और अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed