{"_id":"6a78efe054863105de0a3caf","slug":"youth-dies-two-injured-in-road-accident-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153525-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
Mon, 10 Aug 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-152-डी पर बरसाना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान 26 वर्षीय संदीप निवासी जाट लुहारी की मौत हो गई। कार चालक रणजीत कुमार और एक अन्य घायल का मोहाली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
देव नगर निवासी रणजीत कुमार ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात अगस्त को सुबह करीब सात बजे वह अपनी कार से साथी जाट लुहारी गांव निवासी दीपक और संदीप को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे बरसाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152-डी पर पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां संदीप ने दम तोड़ दिया। रणजीत कुमार और दीपक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि रणजीत कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद