फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10,000 saplings planted in Indri; message of greenery conveyed.

Karnal News: इंद्री में रोपे 10 हजार पौधे, दिया हरियाली का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
10,000 saplings planted in Indri; message of greenery conveyed.
कार्यक्रम को संबो​धित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण । संवाद
इंद्री। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को इंद्री के ओल्ड डब्ल्यूजेसी के निकट मियावांकी वन क्षेत्र में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों सहित आमजन ने 10 हजार पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वन महोत्सव का अर्थ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण की नींव रखना है।
विज्ञापन

यह जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग की है। उन्होंने मियावाकी वन क्षेत्र की हरियाली की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे ठोस उपाय वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण है। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया, मुख्य वन संरक्षक डॉ. विजय लक्ष्मी, मार्किट कमेटी चेयरमैन महेन्द्र पंजोखरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


करनाल वनमंडल में 3.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
जिला वन अधिकारी नवल किशोर ने जानकारी दी कि इस वर्ष करनाल वनमंडल में 3.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में तीन स्थानों पर मियावांकी पद्धति से करीब 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। करनाल की निर्माणाधीन रिंग रोड के किनारे 10 हजार व नगर निगम के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में ट्री गार्ड सहित 10 हजार पौधे रोपे जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि जिले की 11 नर्सरियों में करीब 10 लाख पौधे उपलब्ध हैं। अब तक 1.30 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed