{"_id":"6a038a241cf126bcee037e1b","slug":"12-year-old-boy-stabbed-condition-critical-karnal-news-c-18-knl1018-904717-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 12 साल के बच्चे को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 12 साल के बच्चे को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर
Wed, 13 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 13 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
गंजोगढ़ी गांव में चाकू लगने के बाद घायल गुरमन अस्पताल में इलाज के दौरान।5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गंजोगढ़ी गांव में सोमवार शाम को साइकिल पर सवार एक 12 वर्षीय बच्चे पर दो नाबालिग लड़कों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल लड़के के पिता की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गंजोगढ़ी गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा गुरमन सोमवार शाम को साइकिल पर दुकान से घर का सामान लेने गया था। सामान लेने के बाद वह घर लाैट रहा था। इसी दाैरान वहां नाबालिग लड़कों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले गुरमन को साइकिल से नीचे खींचा और फिर उसके गले पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उसे दीवार के साथ सटाकर पेट में चाकू से तीन वार किए। इसके बाद गुरमन उनसे बचकर भागने लगा तो थोड़ी दूरी जाकर गिर गया। इसके बाद फिर उसकी टांग पर चाकुओं से वार किया गया। इसके बाद दोनों भाग गए।
घायल बच्चे के पिता ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के आसपास है। दोनों नशे के आदी हैं। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मधुबन थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि पुलिस ने घायल बच्चे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।