{"_id":"6a4d6a0d0dac80f801084b76","slug":"14-trains-diverted-trouble-to-continue-till-20th-karnal-news-c-36-1-amb1001-165871-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 14 ट्रेनों का बदला मार्ग, 20 तक रहेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 14 ट्रेनों का बदला मार्ग, 20 तक रहेगी परेशानी
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 20493 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस। रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 12 से 20 जुलाई के बीच यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए 14 ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा। विभिन्न मार्गों पर मरम्मत कार्य के कारण यह कदम उठाया गया है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस और मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बीना-रूठियाई-सोगरिया-बयाना-मथुरा के रास्ते डायवर्ट किया गया है। वहीं, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस और अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस अब मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के रास्ते चलेंगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें : ट्रेन नंबर 12649 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 13 से 19 जुलाई तक,22705 तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 जुलाई को,12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 से 20 जुलाई,20493 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 एवं 15 जुलाई, 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 13 से 20 जुलाई, 20805 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 13 से 18 जुलाई, 22456 कालका-शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस 16 एवं 19 जुलाई, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17 जुलाई को, 12804 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 19 जुलाई, 12644 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 17 जुलाई, 12782 हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस 20 जुलाई, 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई, 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 2 जुलाई और ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस 17 से 20 जुलाई तक मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के रास्ते संचालित होगी।