फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Missing married woman's scooter found three days later on canal bank, had told brother on call - I am jumping

Karnal News: लापता विवाहिता की तीन दिन बाद नहर किनारे मिली स्कूटी, कॉल पर भाई से कहा था- छलांग लगा रही हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Missing married woman's scooter found three days later on canal bank, had told brother on call - I am jumping
लापता विवाहिता की तीन दिन बाद नहर किनारे मिली स्कूटी, कॉल पर भाई से कहा था- छलांग लगा रही हूं - फोटो : लापता विवाहिता की तीन दिन बाद नहर किनारे मिली स्कूटी, कॉल पर भाई से कहा था- छलांग लगा रही हूं
- प्रेम विवाह के बाद पति से चल रहा था विवाद, एक जुलाई को अदालत में पति को अन्य महिला व बच्ची के साथ देखने के बाद थी परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ज्योति नगर से तीन दिन से लापता विवाहिता प्रिया नरवाल (25) की स्कूटी सोमवार को घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिली। परिजनों को आशंका है कि प्रिया ने नहर में छलांग लगाई है। परिजन का कहना है कि युवती ने एक जुलाई को अदालत में तारीख के दाैरान अपने पति हरमिंद्र को अन्य किसी महिला और बच्ची के साथ देखा था। तभी से वह मानसिक परेशानी में थी, इसी कारण तीन जुलाई से लापता थी। तीन जुलाई को ज्योति नगर निवासी प्रिंस ने रामनगर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बहन प्रिया नरवाल घर से स्कूटी लेकर निकली थी तो बहन ने उन्हें फोन कर बताया था कि वह नहर में छलांग लगाने जा रही है लेकिन तब उन्हें स्कूटी और उसके बारे में कुछ पता नहीं चला सोमवार को स्कूटी मिलने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सोमवार शाम तक युवती का सुराग नहीं मिल पाया।
प्रिंस और अन्य परिजनों ने बताया कि प्रिया ने तीन साल पहले शेखुपुरा मंचूरी निवासी हरमिंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। दो साल से दोनों में विवाद चल रहा है और मामला अदालत में है। तभी से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि दोनों की आपसी झगड़े की एक जुलाई को अदालत में तारीख थी। इस दौरान हरमिंद्र किसी महिला और बच्ची के साथ आया था। आरोप है कि हरमिंद्र सिंह ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। यह देखकर प्रिया मानसिक परेशानी में थी। दो जुलाई को बेटी के चेहरे पर पैरालाइसिस हो गया। मानसिक तनाव और बीमारी के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। अब रामनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


3 जुलाई को कॉल किया था तब नहीं मिली स्कूटी
तीन जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रिया स्कूटी लेकर घर से निकल गई। उसने अपने छोटे भाई को फोन कर बताया कि उसकी स्कूटी घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी है। उसने भाई से स्कूटी ले जाने के लिए कहा और यह भी बताया कि वह नहर में छलांग लगाने जा रही है। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। वहीं परिवार के लोग तुरंत नहर किनारे पहुंचे लेकिन प्रिया की स्कूटी वहां नहीं मिली। इसके बाद परिवार प्रिया की तलाश करता रहा। सोमवार को सुबह परिवार दोबारा नहर के पास पहुंचा। उन्होंने घोघड़ीपुर गांव से थोड़ी आगे चलकर देखा तो रेलिंग के पास झाड़ियों में स्कूटी खड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में तलाश की, नहीं लगा सुराग
रामनगर थाना प्रभारी सोनू ने बताया कि तीन जुलाई को युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। नहर से उसकी स्कूटी बरामद की है। परिवार ने बताया कि नहर में कूदने की बात कही थी। पुलिस ने नहर में गोताखोरों से तलाश करवाई। पानी ज्यादा होने के कारण कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed