फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He called his wife and stabbed her to death.

Karnal News: पत्नी से कॉल करवा साले को बुलाया, चाकू से गोदकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
He called his wife and stabbed her to death.
पत्नी से कॉल करवा साले को बुलाया, चाकू से गोदकर मार डाला - फोटो : पत्नी से कॉल करवा साले को बुलाया, चाकू से गोदकर मार डाला
- झगड़े के बाद चाकू की नोक पर बहन ने भाई को किया था कॉल, बोली- मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो जल्दी आ जाओ
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी जीजा सहित पांच के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, कॉल पर 20 लाख रुपये मांगने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुचपुरा गांव में जीजा मनीष ने परिजन के साथ मिलकर निगदू के रायसन गांव निवासी अपने साले जसविंद्र (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी मनीष ने अपनी पत्नी मनजीत काैर उर्फ मंजू की गर्दन पर चाकू रखकर भाई के पास काॅल करवाई थी। रविवार की रात बहन के साथ हुए झगड़े की सूचना पर तीनों भाई जैसे ही मौके पर आने लगे आरोपियों ने उन्हें गांव के बाहर ही घेर लिया। इसके बाद जसविंद्र की पीठ और बगल में चाकू से वार कर दिए। पुलिस को आता देख सभी माैके से भाग गए।
निसिंग थाना पुलिस ने मृतक के भाई अमृतलाल की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मृतक की पत्नी तन्नू सात माह की गर्भवती है। आरोपी की चक्की है, वहीं मृतक सब्जी बेचता था।
विज्ञापन


रायसन गांव निवासी श्रवण ने बताया कि उन्होंने एक मई 2025 को अपनी बहन मनजीत काैर की शादी कुचपुरा गांव निवासी आरोपी मनीष के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बहन को परेशान कर रहे थे। कई बार झगड़ा भी हुआ, हर बार वे बहन को समझाकर ससुराल भेज देते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार रात को भी उनकी बहन के साथ झगड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने बहन की गर्दन पर चाकू रखकर बड़े भाई जसविंद्र के पास फोन करवा 20 लाख रुपये की मांग की। उनकी बहन ने रोते हुए कहा कि अगर भाई मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो जल्दी आ जाओ, ये मुझे मार देंगे। अगर सुबह तक नहीं पहुंचे तो यहां मेरी लाश मिलेगी। यह सुनकर जसविंद्र, अमृतलाल, श्रवण तीनों रात को करीब साढ़े 10 बजे पिकअप गाड़ी में गांव के बाहर पहुंचे। वहां पहले से आरोपी जीजा मनीष, उसका भाई सागर, पिता पाला राम व अन्य माैजूद थे। आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा कर लिया। आरोपी जीजा ने भाई जसविंद्र सिंह पर चाकू से वार कर दिए। इसी दाैरान जसविंद्र ने दोनों भाइयों को भाग जाने को कहा और उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन गंभीर रूप से घायल जसविंद्र को निसिंग सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
निसिंग थाना के जांच अधिकारी अजय ने बताया कि मृतक के भाई अमृतलाल की शिकायत पर आरोपी जीजा मनीष, उसके भाई सागर, पिता पाला राम, माता कमलेश, बहन ममता के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

माैसेरे भाई ने कॉल किया तो उसे भी दी धमकी
जसविंद्र की हत्या की सूचना के बाद रंबा निवासी मृतक के मौसेर भाई कार्तिक ने आरोपी मनीष के पास कॉल किया तो आरोपी सागर ने काॅल उठाई। उसने कहा कि आपने यह क्या किया है, जसविंद्र की माैत हो गई है। तो आरोपी सागर ने कहा कि उस पर पहले से 15 केस हैं। अब वह उनकी भी हत्या करेगा। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को यह ऑडियो साैंप दी है। जांच अधिकारी अजय ने बताया कि पोस्टमार्टम में जसविंद्र के शरीर पर दो जगहों पर चाकू लगने के निशान हैं। दाहिनी तरफ पीठ मेें सीधा चाकू लगने का निशान है। इसके अलावा दाहिनी साइड में बगल से लेकर छाती तक चाकू से चीरने का गहरा निशान मिला।


अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस, करनाल पहुंचने में लगा समय
भाई श्रवण, अमृतलाल सहित अन्य ने बताया कि गंभीर हालत में जसविंद्र को लेकर निसिंग अस्पताल गए थे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल रेफर कर दिया। इस दाैरान जसविंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने डाॅक्टर से एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की लेकिन डाॅक्टर ने एंबुलेंस न होने की बात कहते हुए मना कर दिया। इसके बाद वे अपनी निजी गाड़ी में ही घायल को लेकर करनाल की ओर चल दिए। सांस लेने में दिक्कत होने लगी और करनाल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि अगर एंबुलेंस और ऑक्सीजन मिल जाती तो जान बच सकती थी। पीड़ितों ने इसकी जांच की मांग की है।

पत्नी से कॉल करवा साले को बुलाया, चाकू से गोदकर मार डाला

पत्नी से कॉल करवा साले को बुलाया, चाकू से गोदकर मार डाला- फोटो : पत्नी से कॉल करवा साले को बुलाया, चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed