{"_id":"69fa527279b160c6e90a3fd5","slug":"15-year-old-sameer-shines-in-boxing-karnal-news-c-18-knl1018-899852-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 15 साल के समीर मुक्केबाजी में चमक रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 15 साल के समीर मुक्केबाजी में चमक रहे
Wed, 06 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 06 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
समीर अपना पदक दिखाते हुए स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कर्णनगरी के मुक्केबाज समीर 15 साल के हैं। बेहतर खेल से पहचान बना रहे हैं। प्रतिद्वंद्वी कहते हैं कि उनके पंचों का कोई तोड़ नहीं। जब वह ताबड़तोड़ मुक्कों की बौछार करते हैं तो आत्मरक्षा करना मुश्किल हो जाता है। उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है।
समीर ने मार्च 2026 में अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव दादुपुर व कर्ण स्टेडियम में फृलमालाओं से स्वागत किया गया था। समीर के पिता संजू ने बताया उनके बेटे ने वर्ष 2021 में कर्ण स्टेडियम के मुक्केबाजी कोच कीमत सिंह के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी के गुर सीखने शुरू किए। रोजाना के बेहतर अभ्यास से उनका खेल निखरा। सीनियर कोच सुरेंद्र चाैहान ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। समीर के पिता शहर में बैग सिलाई का काम करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। समीर का छोटा भाई शिवम भी अपने भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए कर्ण स्टेडियम में कोच वजीर सिंह से कुश्ती के दाव-पेंच सीख रहा है।
उपलब्धियां
- 2026 में बाॅक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2025 में महेंद्रगढ़ में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- 2025 में ही सीबीएसई की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में स्वर्ण, स्कूल खेल में रजत पदक जीता।
- 2024 में ओपन नेशनल में कांस्य पदक जीता है।
- इसके अलावा स्कूल व यूनिवर्सिटी गेम में भी पदक जीते हैं।