फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   19 complaints came from the headquarters and subdivisions.

Karnal News: मुख्यालय समेत उपमंडलों से आई 19 शिकायतें

Tue, 26 May 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
19 complaints came from the headquarters and subdivisions.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर समाधान शिविर सोमवार को आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में अधीक्षक पूर्ण चंद ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जे और पुलिस मालों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें करनाल मुख्यालय पर 9, असंध में 7 व घरौंडा, नीलोखेड़ी और इंद्री उपमंडल में एक-एक शिकायत दर्ज की गईं।

जिला मुख्यालय पर सुदेश रानी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायत रखी। शिव कुमार ने नाजायज कब्जा और मारपीट का मामला उठाया। जयपाल ने अवैध कब्जा और पुनर्निर्माण से संबंधित शिकायत दी। कर्म सिंह ने सोलर मीटर बदलवाने, शमशेर सिंह ने गैर मुमकिन जोहड़ में सड़क निर्माण रुकवाने व धर्मेंद्र सिंह ने डबल कनेक्शन शिफ्ट करवाने की मांग रखी। ईश्वर चंद ने रेत के पैसे न मिलने और मांगेराम ने शामलात पंचायत विभाग से जुड़ी शिकायत रखी। राजकली ने भी पुलिस विभाग से संबंधित समस्या रखी। नीलोखेड़ी में रामपाल, इंद्री में कुमकुम तथा असंध में वेदपाल, सत्यवान, कमलेश, गोपाल, दीपक कुमार, राजा राम और नाथा सिंह परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर पहुंचे। घरौंडा उपमंडल में बलवान एसजेई से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed