{"_id":"69ebd3a8a5251415ad0ebcc8","slug":"2-degrees-more-heat-karnal-news-c-18-knl1018-893014-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 2 डिग्री और बढ़ी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 2 डिग्री और बढ़ी गर्मी
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को तेज धूप से बचने के लिए गमछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गर्मी लगातार बढ़ रही है। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस गर्मी और बढ़ गई। तापमान बढ़कर 42.2 डिग्री पहुंचने से शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकाॅर्ड किया गया। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, अगले तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी चार अंक तक उछला। मौसम विभाग ने दो दिन अधिक गर्मी पड़ने और 27 व 28 अप्रैल को बादल छाने की संभावना जताई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अंक तक अधिक रहा। अब से पहले 21 अप्रैल 2017 को 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया था। इस रिकाॅर्ड को शुक्रवार की गर्मी ने तोड़ दिया। वीरवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जोकि शुक्रवार को बढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।
इसी तरह न्यूनतम तापमान वीरवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस था जोकि शुक्रवार को बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। लोगों को गर्मी से बचाव के इंतजाम करने चाहिए। दो दिन धूल भरी हवाएं चलने और आंशिक बादलों के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।