सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   200 notices in two years, zero further action

Karnal News: दो साल में 200 को नोटिस, आगे कार्रवाई जीरो

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 09 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
200 notices in two years, zero further action
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बिना फायर एनओसी के चल रहे होटल, कोचिंग सेंटर और फैक्ट्रियों के खिलाफ दमकल विभाग की कार्रवाई केवल नोटिस देने तक ही सीमित रह गई है। दो वर्षों में विभाग ने करीब 200 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन इसके बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सोमवार को भी चार होटल संचालकों को नोटिस दिए गए।


गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत की घटना के बाद प्रदेशभर में होटलों की फायर सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज की गई है। इसी क्रम में पानीपत में भी अभियान चलाया जा रहा है। जिले में करीब 250 होटल संचालित हो रहे हैं, जिनमें से केवल 25 से 30 होटलों के पास ही फायर विभाग की एनओसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान कई होटलों में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी पाई गई है। इनमें एक्सपायर फायर सिलिंडर, फायर एग्जिट की अनुपस्थिति, सीढ़ियों के पास रिसेप्शन, और कर्मचारियों को फायर उपकरणों की जानकारी न होना आदि शामिल है।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने हाल के दिनों में सात होटलों को नोटिस जारी किया है, जबकि पिछले चार दिनों में मॉडल टाउन क्षेत्र में चार होटलों को नोटिस दिए गए। विभागीय टीमों का कहना है कि मानकों की जांच लगातार जारी रहेगी।



नियमों में उलझकर रह गए अधिकारी

दमकल विभाग एनओसी न होने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस देता है। मानक पूरे करने के लिए प्रतिष्ठान को पहले 30 दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद तीन बार नोटिस भेजे जाते हैं। पालन न करने पर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई की सिफारिश की जाती है, जिसमें प्रतिष्ठान को सील करना शामिल है। हालांकि अब तक जिले में किसी भी प्रतिष्ठान को सील नहीं किया गया है, जबकि करीब 100 मामलों में कार्रवाई की सिफारिश भेजी जा चुकी है। जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि कुछ और होटलों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाने हैं।



स्थानीय दमकल अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। होटल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।



डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed