सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25,000 rupees are spent daily on cleaning, yet heaps of garbage remain.

Karnal News: सफाई पर रोजाना 25000 रुपये खर्च, फिर भी गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
25,000 rupees are spent daily on cleaning, yet heaps of garbage remain.
मन्दिर मार्ग पर पड़ा हुआ कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नीलोखेड़ी। कूड़ा उठान की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के दावों के बावजूद सड़कों और गलियों में गंदगी फैली है। नगर पालिका के अनुसार, डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए निजी कंपनी को प्रतिदिन करीब 25 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।

यहां विभिन्न वार्डों में औसतन प्रतिदिन 11 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। घरों से कूड़ा उठाने का ठेका सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया हुआ है। इस कार्य के लिए पांच वाहन लगाए गए हैं लेकिन ये इंतजाम नाकाफी हैं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष नगरपालिका को कूड़ा उठान के लिए अतिरिक्त शुल्क अदा करते हैं, इसके बावजूद उन्हें नियमित सुविधा नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गलियों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां कई दिन तक नहीं पहुंचती, लोग मजबूर होकर सड़कों और खाली स्थानों पर कचरा डाल रहे हैं। लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने के लिए नगरपालिका के प्रेरकों की ओर से विभिन्न वार्डों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं और गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए डस्टबिन वितरित किए गए लेकिन जमीनी स्तर पर इन प्रयासों का असर नगण्य नजर आ रहा है। नपा के प्रेरक नरेश कुमार व संगीता ने बताया कि लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने और वाहन में डालने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
वर्जन

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए कम्पनी को 2300 रुपये प्रति टन के हिसाब से प्रतिदिन करीब 25300 और प्रति माह करीबन 7.60 लाख भुगतान किया जाता है। अगर डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो लोग नगर पालिका कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
- राहुल सैनी, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed