सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   29.58 lakh duped by offering benefits in tasks on Telegram

Karnal News: टेलीग्राम पर टास्क में लाभ देकर ठगे 29.58 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
29.58 lakh duped by offering benefits in tasks on Telegram
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। हांसी रोड निवासी युवती ज्योति अरोड़ा को साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरे करके ज्यादा लाभ कमाने का लालच देकर 29.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पहले तीन ट्रांजेक्शन करने पर उनको 10,694 रुपये का लाभ दिया गया। इसके बाद ज्यादा राशि अलग-अलग खातों में जमा करवाई गई। निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने और रुपये डालने की मांग की। रुपये नहीं डाले तो खाता ब्लाॅक कर दिया। जांच में पता चला कि पहले तीन ट्रांजेक्शन में दी गई राशि केरल में हुई साइबर ठगी की थी। युवती का खाता भी केरल पुलिस ने ब्लाॅक करवा दिया।

ज्योति अरोड़ा ने बताया कि उनके पास 19 नवंबर, 2026 को व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया था। काॅल करने वाले ने उनसे पूछा कि क्या वह वर्क फ्राॅम होम करना चाहती हैं। हां करने पर टेलीग्राम ग्रुप 5811 द रॉयल मिंट में जोड़ दिया। उनको 20 नवंबर, 2025 को टास्क दिया। इसमें रुपये लगाने थे। आठ हजार रुपये लगाए। टास्क पूरा होने पर 11 हजार 806 रुपये खाते में आ गए। 21 नवंबर, 2025 को 10 हजार रुपये लगाए तो 19 हजार 119 रुपये लगाने की बात हुई। यह राशि लगाने पर खाते में 36 हजार 7 रुपये आ गए। इस तरह आरोपियों ने 10,694 रुपये का लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग खातों में अलग-अलग राशि जमा करवाई। कुल 17 बार में विभिन्न खातों में 29 लाख 58 हजार 330 रुपये जमा करा लिए। रुपये नहीं निकलने पर शिकायतकर्ता ने साइबर थाना पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी कनूप्रिया ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच की जा रही है।

---

भाई और माता के खाते से भी डाले रुपये

शिकायतकर्ता ज्योति अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अधिकतर राशि खुद के खातों से आरोपियों के बताए अनुसार डाली है। इसके अलावा अपने भाई अनिल के खाते से चार ट्रांजेक्शन में 16 लाख 16 हजार 530 रुपये आरोपियों के खाते में डाले। माता सोनिया के खाते से भी साढ़े सात लाख रुपये आरोपियों के खाते में जमा करवाए।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed