फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3 players reached the finals of the Junior National Games.

Karnal News: जूनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे 3 खिलाड़ी

Sun, 26 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 26 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
3 players reached the finals of the Junior National Games.
खिलाड़ी विनय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। 24वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स फेडरेशन कप में जिले के तीन खिलाड़ी लक्षिता, विनय और पारस फाइनल में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में पूरे देश से 1,059 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 24 अप्रैल से शुरू हुई। यह 26 अप्रैल तक महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में चलेगी।

कोच ऋषि कुमार ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किए थे। जिसका आयोजन चार व पांच अप्रैल को करनाल के कर्ण स्टेडियम में किया गया था। इसमें महिला खिलाड़ी लक्षिता ने 400 व 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक व विनय ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पारस ने भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed