फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   300 vehicles identified with concealed number plates

Karnal News: नंबर प्लेट छुपाने वाले 300 वाहनों की पहचान

Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
300 vehicles identified with concealed number plates
घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा से टोल बचाने के लिए नंबर प्लेट ढककर निकलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। टोल प्रबंधक अधिकारी प्रदीप मलिक ने बताया कि इस तरह के वाहनों की पहचान करने का अभियान शुरू किया गया है। करीब 300 वाहनों की सूची एनएचएआई को भेज दी है और 15 वाहनों के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन

मल्टी लेन फ्री फ्लो प्रणाली लागू होने के बाद टोल बचाने के लिए कुछ वाहन चालकों के कारों की नंबर प्लेट को टेप, कागज या अन्य सामग्री से ढकने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह नंबर प्लेट छिपाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वाहन की पहचान करना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एडवोकेट राहुल बंसल का कहना है कि वाहनों की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाना अपराध को बढ़ावा देने जैसा है। यदि ऐसे वाहन से कोई सड़क दुर्घटना या अन्य आपराधिक घटना होती है तो वाहन की पहचान करना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed