{"_id":"6a207f7941e954bfca00478b","slug":"a-boy-died-while-drinking-water-at-a-petrol-pump-alleging-electrocution-karnal-news-c-244-1-pnp1012-158330-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेट्रोल पंप पर पानी पीते समय बालक की मौत, करंट लगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेट्रोल पंप पर पानी पीते समय बालक की मौत, करंट लगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जयराठी का फाइल फोटो। परिजन
- फोटो : योगेश कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसराना (पानीपत)। ब्राह्मण माजरा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे वाटर कूलर से पानी पीते समय नौ वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वाटर कूलर में करंट आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
सोनीपत के भूरी गांव निवासी जय राठी (09) अपनी बुआ के घर कालखा आया हुआ था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बुआ और उनके बेटे के साथ ब्राह्मण माजरा गांव से कालखा जा रहा था। रास्ते में वे एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। इसी दौरान जय पानी पीने के लिए वहां लगे वाटर कूलर के पास गया।
जय राठी के मामा मोहित ने बताया कि पानी पीते समय जय अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
मोहित का आरोप है कि वाटर कूलर में करंट आने के कारण जय की मौत हुई। उनका कहना है कि बच्चे के हाथ पर करंट लगने जैसे निशान दिखाई दिए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने पर वाटर कूलर का कंप्रेशर खुला हुआ था। उनके अनुसार पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने भी बताया था कि वाटर कूलर में अक्सर करंट आता था।
पुलिस पर भी लगाए लापरवाही के आरोप
परिजनों ने इसराना थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोहित के अनुसार, पुलिस ने उन्हें रात नौ बजे पोस्टमार्टम के लिए पानीपत पहुंचने को कहा था, लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची। बाद में चिकित्सकों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए शव का पोस्टमार्टम पीजीआई खानपुर में कराने की सलाह दी। इसके बाद पुलिस शव को खानपुर लेकर गई, जहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बच्चे की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। पीजीआई खानपुर में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
— हरिराम, प्रभारी, थाना इसराना

जयराठी का फाइल फोटो। परिजन- फोटो : योगेश कुशवाहा