{"_id":"6a1750bdd92b4b675e088682","slug":"a-special-train-will-run-on-the-8th-for-somnath-darshan-karnal-news-c-18-knl1018-915307-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोमनाथ के दर्शन के लिए आठ को चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोमनाथ के दर्शन के लिए आठ को चलेगी विशेष ट्रेन
Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ दर्शन के लिए 8 जून को विशेष ट्रेन रवाना होगी। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने, भोजन और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी।
ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीआईपीआरओ सत्यवान ने बताया कि इस नि:शुल्क यात्रा के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी अनिवार्य है। पात्र नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचानपत्र (पीपीपी), स्वास्थ्य संबंधी स्वयं घोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा अनिवार्य है। साथ ही आवेदक का हरियाणा का निवासी होना भी जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
तीन वर्ष में एक बार ही मिलेगा योजना का लाभ
योजना का लाभ हर व्यक्ति को तीन वर्षों में केवल एक बार ही दिया जाएगा। पंजीकरण के बाद आवेदकों को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, सेक्टर-12 लघु सचिवालय में सूचना देना अनिवार्य है, ताकि समय पर सूची रेलवे को भेजी जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर अनुदान के लिए 15 तक करें आवेदन
करनाल।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए वर्ष 26-27 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खरीफ व रबी सीजन 2025-26 का पंजीकरण होना अनिवार्य है।
उप कृषि निदेशक डॉ वजीर सिंह ने बताया कि जिन किसानों या उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ पिछले दो सीजन में पराली जलाने संबंधी रेड एंट्री दर्ज है वे इस योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं होंगे। योजना के अंतर्गत सुपर एसएमएस हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, पैडी स्ट्रॉ चोपर, मल्चर, जीरो ड्रिल ए सुपर सीडर, सरफेस सीडर, स्ट्रॉ बेलर, स्ट्रॉ रेक, रोटरी स्लेशर, श्रब मास्टर क्रॉप रीपर, रीपर बाइंडर ट्रैक्टर लोडर व टेडर मशीन पर अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसान केवल एक ही मशीन के लिए आवेदन कर सकता है और चयनित किसान को एक मशीन पर ही अनुदान प्रदान किया जाएगा। बेलर के लिए चयनित किसान स्ट्रॉ रैक एवं रोटरी स्लेशर-श्रब मास्टर भी खरीद सकेंगे।