फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A student suffering from illness committed suicide by consuming poison.

Karnal News: बीमारी से परेशान छात्र ने जहर खाकर दी जान

Mon, 11 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 11 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A student suffering from illness committed suicide by consuming poison.
करनाल/निगदू। नीलोखड़ी के गुरु ब्रह्मानंद पाॅलिटेक्निक काॅलेज में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे निगदू थाना के पतनपुरी गांव निवासी छात्र तनुज पाल (20) ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। छात्र पिछले पांच साल से शुगर की बीमारी से परेशान था। कई जगह इलाज भी करवाया लेकिन दिन प्रतिदिन शारीरिक कमजोरी आने से छात्र परेशान हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया और इसकी जानकारी अपनी माता को दे दी। इसके बाद वे उसे कुरुक्षेत्र के अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दाैरान शनिवार रात को उसने दम तोड़ दिया। निगदू थाना पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। निगदू थाना के पुलिस जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पतनपुरी निवासी तनुज पाल नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर आया और पशुओं के तबेले में चला गया। वहां से दो घंटे बाद लाैटा और पानी पिया। इसके कुछ देर बाद उसे उल्टियां लगनी शुरू हो गई। उसने अपनी माता को जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दे दी थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निगदू के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान शनिवार देर रात को उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना के बाद निगदू थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया। परिजनों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed