फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A truck driver suddenly applied brakes and hit a full tempo from behind, injuring eight.

Karnal News: ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे टकराया भरा टेंपो, आठ घायल

Mon, 04 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 04 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A truck driver suddenly applied brakes and hit a full tempo from behind, injuring eight.
.हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक स्वयं
करनाल/तरावड़ी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित तरावड़ी टी-पॉइंट पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे से आ रहा एक छोटा टेंपो टकरा गया। उसमें 20 के करीब मजदूर सवार थे। हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए। इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर यूपी के बदायूं निवासी दीपक और सांध्य को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। तरावड़ी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक करनाल की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। वहीं उसके पीछे एक छोटा टेंपो चल रहा था। उसमें करीब 20 प्रवासी मजदूर सवार थे। सभी यूपी के बदायूं से पंजाब के होशियारपुर जा रहे थे। ट्रक जैसे ही तरावड़ी टी-पॉइंट पर पहुंचा तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रहा मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रक की साइड में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटा टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में बदायूं निवासी दीपक और सांध्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा छह अन्य लोग भी चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी थाने के जांच अधिकारी हरविश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

---
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद सुबह ही हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद तरावड़ी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु करवाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed