{"_id":"6a06324f55f47de0920d3058","slug":"a-young-man-who-had-taken-a-loan-of-rs-35-lakh-to-america-died-in-an-accident-karnal-news-c-18-knl1018-906585-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 35 लाख कर्ज लेकर अमेरिका गया था युवक, हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 35 लाख कर्ज लेकर अमेरिका गया था युवक, हादसे में गई जान
Fri, 15 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 15 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रवीन की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अमेरिका के इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड में रेड लाइट पर 12 मई को गाड़ी की टक्कर लगने से कार सवार शिव काॅलोनी निवासी प्रवीन (40) की माैत हो गई। वह अमेजन कंपनी में बताैर डिलीवरी ब्वाॅय काम करते थे। हादसे के समय वह गाड़ी में सवार होकर रेड लाइट पर खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आई अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ी में सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को वहां शवगृह में रखवाया है। प्रवीन माता-पिता का इकलाैता बेटा था। परिवार अब बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगा रहा है। मृतक का परिवार मूल रूप से कैथल के बरसाना गांव का रहने वाला है।
मृतक प्रवीन के मामा चरणजीत ने बताया कि उनका भांजा तीन साल पहले कर्ज लेकर 35 लाख रुपये खर्च करके अमेरिका गया था। वहां उसे अमेजन कंपनी में डिलीवरी का काम मिल गया था। 12 मई को उनके पास अमेरिका से भांजे के अन्य साथी की काॅल आई। उसने बताया कि 12 मई की सुबह प्रवीन गाड़ी में सवार होकर सामान की डिलीवरी के लिए जा रहे थे। वे इंडियाना राज्य के प्लेनफील्ड में क्वेकर बुलेवार्ड और स्टाउट हेरिटेज पार्क वे के चौराहे पर रेड लाइट पर खड़े थे। इसी दौरान वहां पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और भांजे की गाड़ी से टकरा गई।
-- -
हादसे से पहले पत्नी से कहा था- थोड़ी देर में करूंगा बात
मृतक की पत्नी काजल ने बताया कि उनके पति प्रवीन तीन साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गए थे। 12 मई को उन्होंने अपने पति को काॅल की थी। करीब 10 मिनट तक बात हुई थी, इसके बाद उन्होंने काॅल काटकर कहा था थोड़ी देर बाद काॅल करूंगा। इसके बाद कोई काॅल नहीं आई। उसने कई बार काॅल और मैसेज किए तो कोई जवाब नहीं आया। बाद में परिवार के पास हादसा होने की काॅल आई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।