{"_id":"6a18996622acc73e950e818e","slug":"a-young-man-who-spent-rs-50-lakh-on-a-donkey-to-travel-to-america-died-in-an-accident-karnal-news-c-18-knl1018-916391-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 50 लाख खर्च कर डंकी से अमेरिका गए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 50 लाख खर्च कर डंकी से अमेरिका गए युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
.गौरव फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/मूनक। अमेरिका के कैलिफोर्निया में गांव बाल राजपूताना निवासी गौरव कुमार (22) की सड़क हादसे में मौत हो गई। करीब 50 लाख रुपये खर्च करके दो वर्ष पूर्व वह अमेरिका गया था। डंकी मार्ग से अमेरिका पहुंचने में करीब छह माह का समय लग गय था। पिता रामफल ने बताया कि अमेरिकी पुलिस ने उनके बेटे की मौत की कॉल करके सूचना दी है। बताया कि उसका ट्रक बेकाबू होकर खाई में गिर गया। परिवार अब शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांग रहा है।
पिता रामफल ने बातया कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्होंने जमीन बेची थी और कर्ज भी लिया था, ताकि घर के हालात सुधर सकें। गौरव ने शुरुआत में करीब छह महीने तक ट्रक चलाया। बाद में वह एक स्टोर पर काम करने लगा लेकिन वहां आय कम होने के कारण उसने फिर से ट्रक चलाने का फैसला लिया। गौरव का शव भारत लाने के लिए परिवार की ओर से मदद मांगी जा रही है। सरपंच सुरजीत राणा ने बताया कि गौरव का परिवार अब आर्थिक रूप से कमजोर है। विधायक और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
26 मई को चाय पीने के दौरान की थी अंतिम बार बात
26 मई को गौरव ट्रक लेकर निकला था। रास्ते में एक रेस्टोरेंट पर चाय पीने के लिए रुका और उसने घर पर कॉल किया था। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पिता के अनुसार, गौरव हर सुबह करीब 8 बजे घर फोन करता था और परिवार के सभी सदस्यों से बात करता था लेकिन 26 मई की कॉल आखिरी साबित हुई।
विज्ञापन
बेटे के दोस्त से कराई बात
पिता ने रोते-रोते बताया कि वह अपने खुद का मकान न होकर भाई के मकान में रह रहे हैं और अब उन्होंने अपने मकान निर्माण का कार्य आरंभ किया हुआ है कि बुधवार की शाम को जब उनके पास अमेरिका से पुलिस का कॉल आया तो वे अंग्रेजी में बात समझ नहीं पाए। बेटे के दोस्त संदीप से बात कराई तो हादसे का पता चला।
5 महीने में करनाल के 6 लोगों की मौत-
- दो महीने पहले बसंत विहार निवासी युवक की रूस में मौत हो गई। युवक टूरिस्ट वीजा पर 16 मार्च को विदेश गया था।
- टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जिंदा जलकर करनाल के ही गंगाटेहड़ी गांव निवासी सुखविंद्र सिंह (22) की मौत हो गई थी।
- दो महीने पहले ही घोघगड़ीपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई।
- पांच माह पहले कैमला गांव के युवक मुकेश कुमार की स्पेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- डेढ़ माह पहले इंद्री के गांव समौरा के चेतक शर्मा की भी अमेरिका के जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई।