{"_id":"6a063b49a60e48e24e042f4b","slug":"a-young-woman-who-had-gone-to-collect-her-mothers-medical-report-was-murdered-by-her-lover-her-half-burnt-body-was-found-in-the-forests-of-paonta-sahib-karnal-news-c-36-1-sknl1017-163175-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मां की जांच रिपोर्ट लेने निकली युवती की प्रेमी ने की थी हत्या, पोंटा साहिब के जंगलों में मिला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मां की जांच रिपोर्ट लेने निकली युवती की प्रेमी ने की थी हत्या, पोंटा साहिब के जंगलों में मिला अधजला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। तीन दिन पहले घर से मां की टेस्ट रिपोर्ट लेने निकली युवती के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की उसके प्रेमी ने ही जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी थी। प्रेमी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर पोंटा साहिब स्थित सिरमौर के जंगलों में ले जाकर आग लगा दी। बराड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में बराड़ा निवासी प्रेमी संदीप को गिरफ्कतार कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा लापता युवती की तलाश कर रहे परिजनों द्वारा एक सीसीटीवी खंगालने पर हुआ था। युवती का प्रेमी अपने किराये के मकान से एक साथी संग बोरे को ले जाता हुआ दिखा था। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी तो जांच में खुलासा हुआ। पुलिस ने नाहन में ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
छह वर्षों से था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका ने शादी के लिए बोला तो दिया जहर
डीएसपी सुरेश कौशिक ने युवती अमनदीप की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। करीब 6 वर्षों से प्रेमी संदीप का अमनदीप के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने युवती को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार किए संदीप को वीरवार कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा जाएगा ताकि वारदात में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने पेट्रोल डालकर शव को जलाया था।
दोनों जहर खाएंगे कहकर युवती को दिया झांसा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। सोलर इन्वर्टर का काम करने वाले आरोपी संदीप ने खौफनाक साजिश रची। उसने युवती को झांसा दिया कि वह दोनों मिलकर जहर खा लेंगे। आरोपी ने युवती को तो जहर खिला दिया लेकिन खुद नहीं खाया। जब युवती की मौत हो गई तो वह शव को बोरे में डालकर अपनी कार से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जंगलों में ले गया। बताया गया है कि आरोपी संदीप खुद विवाहित है और डेढ़ साल से एक किराये पर कमरा लिया हुआ था। उसी में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
कार ट्रैकिंग से कातिल तक पहुंची पुलिस
लापता युवती की तलाश के दौरान परिजनों ने जब इलाके के सीसीटीवी देखे तो संदीप शक के घेरे में आया। वह एक बोरे में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दिया। दो लोग भी इतने बड़े बोरे को कड़ी मशक्कत के बाद ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने जब रेहड़ी चालक को हिरासत में लिया तो पता चला कि संदीप बोरे को एक कार में ले गया था। संदीप की कार को ट्रैक करना शुरू किया। लोकेशन हिमाचल की ओर मिलने पर हरियाणा पुलिस ने सिरमौर हिमाचल पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी शव को पेट्रोल डालकर जला रहा था। पुलिस ने अधजली लाश बरामद कर आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमनदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
लैब से रिपोर्ट लेने गई थी, फिर नहीं लौटी
अंबाला शहर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भांजी अमनदीप कौर मंगलवार की सुबह अपनी कैंसर पीड़ित मां के टेस्ट की रिपोर्ट लेने बाजार गई थी। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। रेलवे स्टेशन के पास एक अंडरपास के समीप दुकानों के ऊपर बने कमरे में अमनदीप जाते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो अमनदीप के ऊपर जाने के काफी देर बाद एक युवक नीचे आया। वह एक रेहड़ी चालक के साथ मिलकर एक भारी बैग नीचे लाया और उसे रेहड़ी पर लादकर ले गया। आरोप है कि यह बैग जनकपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास एक कार में रखा गया। परिजनों को शक था कि इस बैग में अमनदीप का शव था। रेहड़ी चालक को हिरासत में लेकर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।