{"_id":"6a00ebceee572ef9430c63bd","slug":"abhay-who-was-brought-from-portugal-used-to-provide-numbers-to-gangster-bhanu-rana-karnal-news-c-18-knl1018-903223-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुर्तगाल से लाया गया अभय गैंगस्टर भानू राणा को उपलब्ध करवाता था नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुर्तगाल से लाया गया अभय गैंगस्टर भानू राणा को उपलब्ध करवाता था नंबर
Mon, 11 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 11 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुर्तगाल से लाया गया आरोपी अभय राणा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुर्तगाल से लाए गए गैंगस्टर अभय को करनाल एसटीएफ ने गिरफ्तारी के बाद रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसका छह दिन का रिमांड मंजूर किया है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि मूल रूप से सग्गा गांव और हाल तरावड़ी निवासी अभय गैंगस्टर भानू राणा का सहयोगी है। वह भानू राणा को स्थानीय व्यावसायियों और बड़े लोगों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इसके बाद भानू राणा उनको काॅल करके रंगदारी की मांग करता था। ऐसे ही एक मामले में आरोपी अभय राणा ने भी तरावड़ी के प्राॅपर्टी डीलर को सात अगस्त 2024 को काॅल करके भानू राणा के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसी मामले में अभय के पिता राजेंद्र राणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
करनाल एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद शनिवार रात को एसटीएफ टीम ने आरोपी अभय राणा को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एक तरावड़ी थाना और दो मामले करनाल के थानों में दर्ज हैं। तीनों ही मामले रंगदारी और फिराैती मांगने व जान से मारने की धमकी देने संबंधित हैं। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करके छह दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दाैरान गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके आरोपी से पता लगाया जाएगा कि इन तीन मामलों के अलावा वह अन्य किन मामलों में शामिल रहा है। प्राथमिकी जांच में सामने आया कि है कि अभय गैंगस्टर भानू राणा से जुड़ा हुआ था। उसका काम केवल भानू राणा को बड़े व्यावसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना और उनकी जगहों को चिन्हित करना था। इसके बाद भानू राणा रंगदारी मांगता था। अगर रंगदारी मिल जाती तो छोड़ दिया जाता था, नहीं देने वालों के प्रतिष्ठान पर गोलियां चलाई जाती थी। अब पुलिस आरोपी से इन मामलों के बारे में जानकारी लेगी। रिमांड के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-- -
प्राॅपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग करने आए थे शूटर
12 अगस्त 2024 की रात को असंध सीआईए और तरावड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तरावड़ी से अंजनथली रोड पर राहगीरों से लूटपाट करने के इरादे से जबरन उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को रूकने का इशार किया था। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो सोनीपत निवासी अनुज उर्फ बन्नी की टांग में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसके दो अन्य साथी पानीपत निवासी जयदीप और सोनीपत निवासी सागर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि अभय राणा ने कुछ दिन पहले तरावड़ी में एक प्रापर्टी डीलर से फिरौती मांगी थी। इसी संबंध में उन्हें आज रात (12 अगस्त 2024) को तरावड़ी में फायरिंग करनी थी।
अभय के पिता का था प्राॅपर्टी डीलर से विवाद, उन्हीं के कहने पर दी थी धमकी
अभय राणा 2022 में पुर्तगाल चला गया था। तभी से वहां रह रहा था। विदेश में रहने के दाैरान ही वह भानू राणा को लोगों के नंबर देने लगा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि अभय के पिता राजेंद्र राणा तरावड़ी में प्राॅपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनकी वहां किसी अन्य प्राॅपर्टी डीलर से रंजिश थी। उनके कहने पर ही अभय राणा ने प्राॅपर्टी डीलर को धमकी दी थी। जांच में यह सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र राणा को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को छह दिन का रिमांड हासिल किया है।