{"_id":"6a00e25e345a1ba1ef0a6d3e","slug":"ac-copper-pipes-stolen-from-eight-shops-in-one-night-karnal-news-c-36-1-sknl1017-163013-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक ही रात में आठ दुकानों से एसी की कॉपर पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक ही रात में आठ दुकानों से एसी की कॉपर पाइप चोरी
Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
गांधी मार्केट की दुकानों पर एसी के कॉपर के पाइप चोरी: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मार्केट में चोरों ने रात के समय आठ दुकानों को निशाना बनाते हुए एसी के कीमती कॉपर के पाइप चुरा लिए हैं।
रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। चोरों ने गांधी मार्केट में मोबाइल सॉल्यूशन के संचालक सुदर्शन, पंजाब कंप्यूटर के संचालक तेजिंदर, एवी इंटरप्राइजेज के संचालक भरत, सैनिक कंप्यूटर के संचालक राजेश कुमार, पीएम इंटरप्राइजेज के संचालक मंजीत, टैकपोर्स इंफोटेक टैकनोलॉजी के संचालक सौरव, न्यू टैक कंप्यूटर के संचालक बलजिंदर, हार्डवेयर एवीलेशन के संचालक जस्सी की दुकान को निशाना बनाया है।
दुकानदारों ने बताया कि चोरी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पहले भी कई बार चोरी की वारदात हो चुकी है, इसके बाद पुलिस ने गश्त नहीं बढ़ाई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।