सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ACB is gathering information on how much bribe the subject matter expert has taken.

Karnal News: विषय वस्तु विशेषज्ञ कितनी रिश्वत ले चुका, जानकारी जुटा रही एसीबी

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 04 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
ACB is gathering information on how much bribe the subject matter expert has taken.
सब्जी उत्कृष्टता केंद्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। घरौंडा के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र से रिश्वत लेने के आरोप में 35 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ पकड़े गए विषय वस्तु विशेषज्ञ विनोद को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान एसीबी आरोपी से पता लगाएगी कि इससे पहले वह कितने लोगों से रिश्वत ले चुका है। उसके साथ कौन-कौन शामिल रहा है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रमोद कुमार (ग्रुप बी) को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक किसान से बिना रजिस्ट्रेशन और बिना शुल्क जमा करवाए खरबूजे के दस हजार पौधों के बदले प्रति पौधा साढ़े तीन रुपये के हिसाब से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 1988 के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ब्यूरो के जांच अधिकारी निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि आरोपी प्रमोद को अदालत में पेश किया है। अदालत ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया।
---

पांच साल से घरौंडा केंद्र में तैनात
प्रमोद कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करनाल में किराए के मकान में रह रहा है। वह पिछले करीब पांच सालों से घरौंडा केंद्र पर तैनात है। हाईटेक ग्रीन हाउस का चार्ज है। इसमें किसानों की डिमांड पर पौध तैयार की जाती है। हर पौध का अलग रेट निर्धारित है। किसान अपनी बुकिंग करवाकर यहां से पौध ले सकते है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी पहले से भी ऐसा काम करता रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed