सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tablets will be monitored in government schools

Karnal News: सरकारी स्कूलों में टैबलेट की होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tablets will be monitored in government schools
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। सरकारी प्राथमिक स्कूलों में डिजिटल संसाधनों की निगरानी को और मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशालय ने एमआईएस पोर्टल पर करंट टैब स्टेटस नाम से मॉड्यूल लॉन्च किया है। इसमें दर्ज किया जाएगा कि जिले के स्कूलों में टैबलेट कितनी संख्या में उपलब्ध हैं। वे काम कर रहे हैं या शैक्षणिक उपयोग हो रहा है या नहीं।

सरकारी प्राथमिक स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर टैबलेट की वर्तमान स्थिति अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी। टैबलेट से जुड़ा पूरा डाटा अपडेट कराने की प्रक्रिया डीईओ कार्यालय की सीधी निगरानी में पूरी की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने एफएलएन समन्वयक को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। डीएमएस सुमित ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी तक और एफएलएन अंशुल को प्राथमिक स्कूलों की टैबलेट की वर्तमान की स्थिति अपडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आईएमएस पोर्टल पर अपडेट की स्थिति डीईओ कार्यालय के लॉग इन से देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- तकनीकी दिक्कत पर मिलेगी सहायता

एमआईएस पोर्टल पर जानकारी भरते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर स्कूल डीएमएस या नोडल अधिकारी (ई-अधिगम) से संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने एमआईएस हेल्प डेस्क नंबर 0172-5049801 भी जारी किया है। कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तकनीकी सहायता उपलब्ध रहेगी। जिला गणित विशेषज्ञ सुमित ने बताया कि एमआईएस पोर्टल पर टैबलेट से संबंधित 100 प्रतिशत डाटा अपडेट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed