सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passengers please note Morning trains arrive in the evening, evening trains arrive in the night

Karnal News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… सुबह की ट्रेनें शाम को, शाम की रात में पहुंचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Passengers please note Morning trains arrive in the evening, evening trains arrive in the night
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुबह आने वाली ट्रेनें शाम तक और शाम की ट्रेनें देर रात तक मिलीं। कई ट्रेनें 3 से 5 घंटे की देरी से पहुंचीं। दादर–अमृतसर एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेन करीब 10 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का कहना था कि उन्हें मोबाइल एप या पूछताछ केंद्र से लगातार बदलती जानकारी मिलती रही। कोई ट्रेन दो घंटे लेट बताई गई लेकिन कुछ समय बाद देरी चार या पांच घंटे कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार कोहरे के चलते सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रेनों को निर्धारित गति से कम रफ्तार पर चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। यही कारण है कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं।

-----
ये ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं
-15707 आम्रपाली एक्सप्रेस – 5.5 घंटे
-12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 5 घंटे
-14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस – 4 घंटे

-14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस – 4 घंटे
-11841 कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस – 2 घंटे
-12716 सचखंड एक्सप्रेस – 1.5 घंटे

-12715 सचखंड एक्सप्रेस – 1 घंटा
-64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू – 1 घंटा
-22429 पठानकोट सुपरफास्ट, 14717 हरिद्वार एक्सप्रेस, 22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट - 40 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed