{"_id":"69c4349be1890c0f13083b1c","slug":"action-taken-against-three-illegal-colonies-and-constructions-karnal-news-c-18-knl1018-872449-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों और निर्माण पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों और निर्माण पर कार्रवाई
विज्ञापन
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से बुधवार को घरौंडा में तीन अवैध कॉलोनियों और एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई कोहंड पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक ब्लीच हाउस पर की गई। डीटीपी टीम ने इसे ध्वस्त कर दिया। दूसरी कार्रवाई घरौंडा के पनौड़ी रोड स्थित अवैध कोटिया कॉलोनी में की गई। यहां करीब 1.5 एकड़ जमीन में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। टीम ने सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने बसताड़ा रोड पर करीब 5.5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी की सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया।
जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों से लेकर अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इनके खिलाफ लगातार एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही हैं।
Trending Videos