सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   AFSO and inspector suspended for negligence in wheat storage in Tarawadi

Karnal News: तरावड़ी में गेहूं के रखरखाव में लापरवाही पर एएफएसओ व निरीक्षक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
AFSO and inspector suspended for negligence in wheat storage in Tarawadi
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। खाद्य आपूर्ति विभाग ने तरावड़ी के गोदामों में गेहूं के रखरखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एएफएसओ राजीव और निरीक्षक अशोक कुमार के मुख्यालय भी बदल दिए गए हैं।

विभागीय आदेश के अनुसार, एएफएसओ राजीव को अब कैथल भेजा गया है जबकि निरीक्षक अशोक कुमार जो फिलहाल कुरुक्षेत्र में तैनात थे, उन्हें अंबाला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर, 2025 में सीएम फ्लाइंग की टीम ने तरावड़ी स्थित दो सरकारी गोदामों का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में गेहूं के कट्टे मिले, जिनका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। यह गंभीर अनियमितता मानी गई। इसके अलावा, गोदामों में रखा गेहूं खराब हालत में भी पाया गया। कई कट्टे बारिश में भीगने के कारण सड़ चुके थे। इससे सरकारी अनाज के नुकसान का मामला सामने आया।
निरीक्षण टीम ने मौके पर ही स्थिति का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी थी। सीएम फ्लाइंग की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मामले की जांच कराई। इसमें संबंधित अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। लंबे समय से लंबित इस मामले में अब विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed