{"_id":"69fd036df84461fde3014077","slug":"airbags-saved-lives-when-van-collided-with-parked-truck-karnal-news-c-18-knl1018-900996-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खड़े ट्रक से भिड़ी वैन एयरबैग ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खड़े ट्रक से भिड़ी वैन एयरबैग ने बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। मेरठ रोड पर वीरवार दोपहर वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। एयरबैग खुलने से वैन चालक विजेंदर की जान बच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।
वैन चालक विजेंदर ने बताया कि वो अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ रोड पर उन्हें सामने एक ट्रक खड़ा मिला। अचानक बनी स्थिति में उन्होंने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन दूरी कम होने के कारण वैन सीधे ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे के वक्त वैन में चालक विजेंदर अकेले सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद वैन के एयरबैग खुल गए जिससे उनका सिर और शरीर गंभीर चोटों से बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि एयरबैग समय पर न खुलते तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी दर्शन ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो