सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegations of illegal mining on land, shooters of Deepak Nandal gang had come to fire at Hungamasaga company.

Karnal News: जमीन पर अवैध खनन का आरोप, हंगामासागा कंपनी पर फायरिंग के लिए आए थे दीपक नांदल गैंग के शूटर

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 04 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal mining on land, shooters of Deepak Nandal gang had come to fire at Hungamasaga company.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। बजीदा जट्टान के पास 12 अप्रैल की आधी रात को सीआईए-2 और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए दीपक नांदल गैंग के शूटरों राैनक और इमरान को 20 दिन के उपचार के बाद मधुबन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों शूटर मुठभेड वाली रात को अल्फा सिटी स्थित सागा म्यूजिक कंपनी पर फायरिंग करने के लिए आए थे। गैंगस्टर दीपक नांदल ने उन्हें वारदात के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अप्रैल की रात को मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए थे। रिमांड के दाैरान आरोपियों से पूछा जाएगा कि उन्हें असंध एरिया में होटल में ठहरने के दाैरान हथियार किसने उपलब्ध करवाए थे। मधुबन थाना के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोनीपत के जाजल गांव निवासी राैनक और गढ़ मिरकपुर गांव निवासी इमरान दोनों ही गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटर हैं। दोनों ने कई दिन तक अल्फा सिटी में सागा म्यूजिक कंपनी के कार्यालय की रेकी की और भागने के रास्ते तलाशे।
12 अप्रैल की रात को दोनों बाइक पर सवार होकर म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग करने के लिए आ रहे थे। सूचना पर सीआईए-2 की टीम ने मूनक रोड पर नाका लगा लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी थी। दोनों आरोपियों से 106 कारतूस, 2 पिस्टल बरामद हुई थीं।
होटलों में पहुंचाए गए थे हथियार : पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले 10 दिन करनाल में रहे। यहीं पर रेकी करते हुए उन्होंने म्यूजिक कंपनी कार्यालय की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी थी। मुठभेड़ से पहले दोनों बदमाश मुरथल, पानीपत और वहां से असंध होते हुए करनाल आए थे। असंध में भी एक होटल में ठहरे थे। यहीं पर आरोपियों से अन्य व्यक्ति मिले थे। जिन होटलों में आरोपी ठहरे वहां भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed